About VIP

About Vikassheel Insaan Party

आज बिहार में गरीबों, शोषितों, पीड़ितों, अत्यंत पिछड़ों, दलितों एवं अल्पसंख्यकों को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए समर्पित पार्टियों में से एक पार्टी है, "विकासशील इंसान पार्टी" । पार्टी में सभी जातियों, धर्मों एवं संप्रदायों की पूर्ण सहभागिता है। पार्टी समाज में समाजिक न्याय, सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग की भावना, सम्पूर्ण मानवता एवं इंसानियत का दृढ़ता से पालन करता है। यह निषाद समाज की सभी उपजातियों के साक्रिय संगठनों के समूहों का सबसे महत्वपूर्ण समूह है जिसे "निषाद परिवार" कहा जाता है।

विकासशील इंसान पार्टी का आधिकारिक तौर पर वर्ष 2018 में निषाद समाज की सभी उपजातियों के द्वारा गाँधी मैदान पटना में आयोजित "निषाद आरक्षण महारैला" में लगभग पाँच लाख जनसंख्या की उपस्थिति में निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह, श्री मुकेश सहनी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में गठन किया गया। सन ऑफ मल्लाह वर्ष 2014 से अपने मेहनत, लगन, विलक्षण प्रतिभा, कार्यकुशलता एवं जोश-जुनून के बदौलत अत्यंत ही कम समय में निषाद समाज की सभी उपजातियों को एक-सूत्र में बांधने का काम किए, इतना ही नहीं इनके सार्वजनिक विकास के लिए अनेकों आन्दोलन अनवरत करते रहे हैं। जिसके कारण निषाद समाज आज के समय में राजनीति के मुख्य केन्द्र में शामिल हो गया है। पार्टी वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल होकर तीन लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा जिसमें लगभग सात लाख के आस-पास मत प्राप्त हुए। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण अनवरत पार्टी विस्तार एवं सामाजिक समस्याओं को दूर करने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं।